Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण से अमर उजाला पहुंचे युवा पत्रकार अंकुर त्रिपाठी

युवा पत्रकार अंकुर त्रिपाठी को लेकर सूचना है कि उन्होंने दैनिक जागरण का साथ छोड़ दिया है. अंकुर पिछले तीन साल से दैनिक जागरण ग्रेटर नोएडा में बतौर रिपोर्टर कार्यरत थे.

मूलरूप से कानपुर नगर के रहने वाले अंकुर ने 2021 में जागरण ज्वाइन किया था, यहां 1 सितंबर 2024 को उनके कामकाज का आखिरी दिन रहा.

भड़ास से हुई बातचीत में अंकुर ने बताया कि मेरठ कॉर्पोरेट ऑफिस से ज्वाइनिंग हो चुकी है. फिलहाल, अमर उजाला में एक सप्ताह के प्रशिक्षण पर हैं. इसके बाद फील्ड की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. यहां भी उन्हें बतौर रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा भेजे जाने की संभावना है.

बता दें कि अंकुर ने छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है. यहां उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था. यह मेडल उन्हें राज्य की गवर्नर आनंदी बेन पटेल के हाथों प्राप्त हुआ था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन