Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर पुलिस ने पत्रकार अवनीश दीक्षित के ख़ास गुर्गे को दबोचा

कानपुर | कमिश्नरेट की अनवरगंज पुलिस ने अवनीश दीक्षित के एक और गुर्गे एखलाख अहमद को गिरफ्तार किया है. इस पर अवनीश व अन्य गुर्गों के साथ मिलकर पीड़ित की कनपटी पर तमंचा रखकर मकान कब्जाने का एग्रीमेंट करा लेने का आरोप है.

बताया जाता है कि एखलाख एक साप्ताहिक अखबार चलाता है. जिसकी, विज्ञापन के लिए महज 40-50 प्रतियां ही छपनी बताई जाती हैं, बाकी का काम इधर-उधर करके चलता-चलाता है.

शहर के मुस्लिम इलाकों में किधर भी कुछ भी छिटपुट हिंसा होती थी, एखलाख पुलिस की अगुवाई करता देखा जाता था. आगे-आगे लबर लबर करके पुलिस का अटेंशन हासिल करता था. इसी अटेंशन का नतीजा था पूर्व के कुछ पुलिस अधिकारी इसे तवज्जो देने लगे थे, बाकी की कसर कानपुर प्रेस क्लब की छतरी पूरा कर देती थी.

बहरहाल, शहर में खाकी का निजाम बदला तो अब सारे लालटेन धारी एक-एक कर वाशिंग मशीन में डाले जा रहे हैं. आगे कुछ और चेहरे देखने को मिलने के आसार हैं.

देखें अखबार की यह कतरन….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन