Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सीएनबीसी टीवी18 से सोनिया शेनॉय और जी मीडिया से पूजा दुग्गल के बारे में सूचना

सोनिया शेनॉय को लेकर सूचना आ रही है कि उन्होंने सीएनबीसी टीवी18 से विदा ले ली है. शेनॉय यहां असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थीं.

शेनॉय ने एक्स पर लिखा कि, 16 वर्ष पहले मैंने इस अद्भुत संगठन में कदम रखा था और यह सफर वाकई शानदार रहा. मुझे कुछ सबसे समझदार निवेशकों, बाजार गुरुओं और कार्पोरेट नेताओं से मिलने और सीखने का मौका मिला.

शेनॉय ने आगे लिखा है, आज जब मैं असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में अपने पद से हट रही हूं तो मैं अपने साथ अद्भुत यादें, अधिक ग्रोथ और जीवन भर के दोस्तों के साथ जा रही हूं.

बता दें कि शेनॉय सितंबर 2008 में इस ग्रुप में शामिल हुई थीं.


दूसरी खबर जी मीडिया से आ रही है. खबर, यहां बतौर एचआर हेड कार्यरत पूजा दुग्गल के इस्तीफे से जुड़ी है. पूजा दुग्गल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 सितंबर उनके कामकाज का आखिरी दिन होगा. हालांकि, पूजा दुग्गल की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन