Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ZEE मालिक सुभाष चंद्रा की सेबी वाली माधबी पुरी बुच से पंगा लेने की आखिर क्या मजबूरी है?

कन्हैया शुक्ला-

SEBI वाली माधबी बुच वाले मामले में सुभाष चंद्रा ने X पर कुछ ऐसा लिखा कि एक तड़कता-भड़कता सवाल खड़ा हो गया है.. सवाल ये है कि ZEE वाले सुभाष चंद्रा की क्या मज़बूरी थी जो बुच वाले मामले में उड़ता हुआ तीर ले लिया?

ZEE वाले चंद्रा ने X पर लिखा है कि, मैं अपने से मजबूत इंसान से झगड़ा सिर्फ़ मजबूरी में करता हूँ.. अपने से कमज़ोर से नहीं.. इसका तो यही मतलब निकलता है कि सुभाष जी बुच को अपने से मज़बूत समझते हैं और बुच पर टिप्पड़ी के बाद मामला और उलझ गया है जिससे चंद्रा जी को पॉवर-फूल लोगों से रूबरू होना पड़ रहा है.

इस मामले में टिप्पड़ी के बाद एक्शन का रिकएक्शन होना तो तय है पर उसके लिए चंद्रा जी कितने तैयार हैं? और कितनी मज़बूती से लड़ाई लड़ पाते हैं? ये तो आगे पता चलेगा पर सुभाष चंद्रा की वो कौन से मज़बूरी थी? जिस वज़ह से इनको बुच के ऊपर ज़ुबानी फ़ायर करना पड़ा है?

लग रहा है अबकी बार मामला काफ़ी तनावपूर्ण होने वाला है, पर उम्मीद है की चंद्रा जी अपनी बात पर क़ायम रहेंगे और इस लड़ाई के पूरे सच को ईमानदारी के साथ जनता के सामने लाएंगे. लगता है की चंद्रा जी अबकी किसी बढ़िया ऑफ़र के लालच में तो नहीं पड़ेंगे, क्योंकि ऐसे मामलों में ऑफ़र तो हमेशा तैयार रहता है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन