Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

राजनाथ सिंह के इस बयान को कैसे पचाएंगे मोदी-शाह?

प्रशांत टंडन-

राजनाथ सिंह ने गुजराती कंपनी की हवा निकाल दी. सरेआम कह दिया कि मोदी सरकार तो हुर्रियत से बात करना करना चाहती थी. जेडीयू से शरद यादव, लेफ्ट से सीताराम येचुरी, डी राजा और आरजेडी से प्रकाश नारायण यादव को बातचीत का ऑफर लेकर हार्ड लाइनर सैयद अली शाह गिलानी के घर भेजा था 2016 में. गिलानी मिले ही नहीं.

इस डेलिगेशन में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस नहीं थी.

मोदी अमित शाह ने महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव हरियाणा और जम्मू कश्मीर के साथ न करा कर बड़ी रणनीतिक भूल की है. कश्मीर में बीजेपी वॉक ओवर दे रही है पहले चरण की 16 में सिर्फ 8 पर कैंडिडेट दिये हैं. गुलाम नबी आजाद घर पर बैठ गये. साथ में चुनाव होते तो कश्मीर का इस्तेमाल महाराष्ट्र और झारखंड में कर सकते थे दोनों गुजराती अब हरियाणा और जम्मू कश्मीर के नतीजों के साये में वहां के चुनाव होंगे.

गठबंधन की समस्याओं और लोकल मुद्दों से पहले ही पार पाना मुश्किल हो रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन