Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर में कई पत्रकारों का ठिकाना बना कारागार, अभिषेक युवा ने भी ली एंट्री

कानपुर | 1000 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन कब्जा करने के केस में कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के जेल जाने के बाद शहर के कई पत्रकारों का कारागार में जमावड़ा लगना शुरू है.

अवनीश के बाद मनोज यादव उर्फ वसूली बंदर, कानपुर प्रेस क्लब का कार्यकारिणी सदस्य दिवस पांडेय, प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज अवस्थी, कमलेश फाइटर, रियाज पत्रकार और अब अभिषेक शर्मा उर्फ युवा जेल जा चुका है. कुछ और पत्रकार भी हैं जो इन दिनों कानपुर जेल की गिनती बढ़ा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि अभिषेक शर्मा उर्फ युवा पर एक के बाद एक तीन मुकदमे दर्ज हो चुके थे. कई दिनों तक फरारी काटने के बाद उसने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर अदालत में सरेंडर कर दिया.

आरोपी पत्रकार के खिलाफ बर्रा में रंगदारी के दो और हनुमंत विहार में एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने इसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा. अब कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया.

अभिषेक के खिलाफ बर्रा थाने में एक ट्रांसपोर्टर ने रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था. जिसमें दिवस पांडेय, गौरव सिंह और सत्यम गोस्वामी का नाम भी शामिल था. इसके बाद शराब ठेका संचालक दीपू द्विवेदी ने भी बर्रा थाने में अभिषेक के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था.

वहीं, हनुमंत विहार थाने में अभिषेक के खिलाफ मकान कब्जा करने को लेकर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था.

बर्रा इंस्पेक्टर टीबी सिंह ने बताया कि आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. उसे जेल भेजा गया है. पुलिस जेल में आरोपित के बयान दर्ज करेगी. जरूरत पड़ने पर उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन