Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

स्विस बैंक में जमा अडानी के 310 मिलियन डॉलर जब्त, आरोपों पर अडानी समूह का जवाब देखें

स्विटजरलैंड के अखबार ‘गोथम सिटी’ ने बताया है कि वहाँ अडानी ग्रुप की एक जाँच चल रही है जिसमें उनके एक फ्रन्ट मैन के 310 मिलियन डॉलर से अधिक ज़ब्त किए गए हैं। गौतम अडानी ने इस ख़बर को ग़लत बताया है।

मेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने एक स्विस मीडिया रिपोर्ट शेयर कर ट्वीट किया है कि, स्विस अधिकारियों ने 2021 की शुरुआत में अडानी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिभूति जालसाजी की जांच के तहत कई स्विस बैंक खातों में 310 मिलियन डॉलर से अधिक की धनराशि जब्त कर ली है।

स्विस मीडिया आउटलेट द्वारा रिपोर्ट किए गए नए जारी स्विस आपराधिक अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, अभियोजकों ने विस्तार से बताया कि कैसे एक अडानी फ्रंटमैन ने अपारदर्शी बीवीआई/मॉरीशस और बरमूडा फंड में निवेश किया, जो लगभग विशेष रूप से अडानी स्टॉक के स्वामित्व में थे।

कुछ प्रतिक्रियाएँ देखें…

विकास पोसवाल गुर्जर-
हिंडनबर्ग ने एक बार फिर पीएम मोदी जी के मित्र अडानी के खिलाफ बड़ा खुलासा किया है। स्विस बैंकों ने अडानी ग्रुप से जुड़े 310 मिलियन डॉलर से अधिक के 6 बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। बैंक खातों पर रोक मनी लॉन्ड्रिंग और जालसाजी के आरोपों के कारण लगी है।

सतीश मेहता-
हिंडनबर्ग के जैसे टवीट आता है, वैसे अडानी के शेयर गिरने लगता है। पता नहीं क्या झोल है अडानी में।

अतुल सिंह-
अदानी ग्रुप की लुटिया डुबो के मानेगा हिंडबर्ग…! हिंडनबर्ग ने बताया है की अडानी जी का 310 मिलियन डॉलर फ्रीज हो चुका है…! अडानी के शेयर गिर गए हैं।

हिंडनबर्ग और स्विस रिपोर्ट को लेकर अडानी ग्रुप की तरफ से जो जवाब दिया गया है उसे नीचे पढ़ें...

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rajesh Sharma

    September 14, 2024 at 2:08 pm

    ओह इसीलिए पिछले 3 सालो में मोदी सरकार द्वारा महंगाई और टैक्स को बढ़ाया गया है जिससे कि जनता को निचोड़कर अपने मित्र का घाटा पूरा किया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन