Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पोर्न स्टार रॉको सिफ्रेदी के जीवन पर बने ये 7 एपिसोड दर्शकों को सेक्स के दार्शनिक स्पेस में ले जाते हैं!

संजीव चंदन-

सुपर सेक्स। यही नाम है नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज का। इटालियन पोर्न स्टार रॉको सिफ्रेदी के जीवन पर आधारित 7 एपिसोड के इस वेब सीरीज को मैं उन लोगों को रेकमेंड कर रहा हूँ, जिन्हें यौन जीवन को समझने में, यौनिकता को समझने में रुचि है, जो जिंदगी के विविध स्तरो को समझते हैं, जिन्हें जीवन के विद्रूप से भी प्यार है या उसके प्रति बेहद जजमेंटल नहीं हैं।

8वें से 9वें दशक के मर्द पोर्न स्टार का जीवन है, तो स्वाभाविक है समाज का मर्दवादी नजरिया भी समझा जा सकता है। खासकर यूरोपियन देशों के समाज का। कई बार यह सीरीज दार्शनिक स्पेस बनाता है दर्शकों को सोचने के लिए, कई बार विमर्शों के अलग-अलग कोण से समझने का भी।

डायलॉग महत्वपूर्ण हैं, इमोशन के छोटे-छोटे दृश्य भी। कई रूढ़ियाँ टूटती हैं, कई पुष्ट होती हैं। सेक्स, प्रेम और स्त्री के ऑब्जेक्ट होने को लेकर भी मुखर संवाद और उप कथाएं हैं। देह से पार जाने, प्रेम की खोज करते, प्रेम चाहने की एक खास मनोवैज्ञानिक ग्रंथि से पीड़ित-प्रेरित पोर्न स्टार की जीवनी बहुत से स्तरों पर खुलती है।

इसका हिंदी अनुवाद भी बेहतरीन है। मूल लेखन Francesca Manieri का है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन