Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रेप का झूठा आरोप लगवा कर पैसे ऐंठने का आरोप, पत्रकार पर मुकदमा

बस्ती | गौर थाना क्षेत्र के ढोढरी निवासी शशिकान्त पाण्डेय की तहरीर पर गांव के ही निवासी पत्रकार दिलीप कुमार पाण्डेय के खिलाफ कई धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया है।

शशिकांत द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जनपद में एक गैंग चल रहा है जो गरीब महिलाओं को पैसे का लालच देकर झूठा मनगढ़ंत आरोप लगाने का दबाव बनाता है और फिर बलात्कार की घटना दिखाकर अच्छी छवि वालों को ब्लैकमेल करता है।

वहीं, इस मामले में दूसरे पक्ष यानी दिलीप पांडेय ने भड़ास को बताया कि, “यह सब फर्जी तरीके से मुकदमेबाजी कराई जा रही है. मेन विवाद एक जमीन को लेकर है, जिसका कुछ हिस्सा इन लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है. थाने में दबाव बनाकर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.”

दिलीप ने कहा कि, “मुझे फर्जी पत्रकार बताया जाता है, आप जिले के सूचना विभाग में आकर पता कर लीजिए, मेरा नाम दर्ज है कि नहीं? ये लोग अपने को बहुत बड़ा नेता मानते हैं, जो इनके आगे झुकेगा वही चल पाएगा अन्यथा बाकी लोगों को ये परेशान करेंगे. मेरे खिलाफ जो कुछ मामला है सब फर्जी है, वह जांच में सामने आ जाएगा.”

देखें दर्ज FIR….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन