Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार निशांत धवन और अजय चौहान के बारे में सूचनाएं!

त्रकार निशांत धवन को लेकर सूचना है कि उन्होंने जी मीडिया से रिजाइन कर दिया है. धवन पिछले लगभग 17 वर्षों में जी न्यूज में असाइनमेंट डेस्क से लेकर एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर तक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

ताजा इनपुट के अनुसार निशांत ने अब टीवी9 भारतवर्ष में बतौर एसोसिएट एडिटर ज्वाइन किया है.

मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले निशांत को पत्रकारिता में करीब 18 वर्ष का अनुभव है. उन्होंने इंडिया टीवी से करियर स्टार्ट किया था.


दूसरी खबर पत्रकार अजय चौहान को लेकर आ रही है. चौहान ने दैनिक जागरण के नोएडा सिटी टीम से त्यागपत्र देने के बाद अमर उजाला के नोएडा दफ्तर में फीचर डेस्क पर ज्वाइन किया है.

उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी चौहान ने अमर उजाला से ही पत्रकारिता में कदम रखा था. इस समाचार पत्र के साथ यह उनकी दूसरी पारी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन