Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

झांसी में बुजुर्ग के चेहरे पर स्प्रे डालने वाले रीलबाज का पुलिस ने क्या हाल कर दिया, देखें वीडियो

झांसी | सड़क पर चल रहे बुजुर्ग के चेहरे पर फोम स्प्रे डाकर रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी मरम्मत कर जेल भी भेज दिया है.

पुलिस थाने में युवक का जो हाल है उसे देखिए…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1838110546450592094?t=XpyWqY7weccWZPXqUyggyw&s=08

इस मामले पर लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर ने लिखा है, साइकल-सवार बुजुर्ग के चेहरे पर फोम-स्प्रे कर वीडियो बनाने वाले को झांसी पुलिस ने पकड कर जेल भेज दिया है.

इस बुजुर्ग के साथ हुई यह हरकत निहायत शर्मनाक थी, जिसमें उस बुजुर्ग की एक्सीडेंट में मौत भी हो सकती थी. यह युवक ऐसी ही हरकतें कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगाता था, जिससे उसकी हर महीने 25 हजार रूपया तक की आमदनी हो जाती थी.

इस युवक को पकड कर पुलिस ने थाने में जम कर ठुकाई की है. इस पर ऐतराज है हमें. पुलिस को यह अधिकार कैसे मिल गया कि वह किसी की अभियुक्त को न्यायालय से इतर उसकी वह सजा दे, जो मध्य युगीन बर्बरता की श्रेणी में आता है. इस तरह तो पुलिस को लगातार क्रूर और पूरे समाज को निर्मम व असंवेदनशील बना देगा.

जिलों में लगातार पुलिस एनकाउंटर के नाम पर फर्जी मुठभेड़ हो रही हैं और लोगों के घुटने पर पुलिस गोली मार कर उन्हें हमेशा के लिए अपाहिज बना रही है, उसकी शुरूआत ऐसे ही बर्बरता से ही प्रेरित है. पढ़ें… देखें

https://www.facebook.com/share/v/ZPphTSXTGzkjmR7s/?mibextid=WC7FNe

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन