Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

श्रीलंका में मारे गए संपादक के परिवार ने नए राष्ट्रपति से मांगा न्याय

कोलंबो | श्रीलंका में मारे गए पत्रकार लसंथा विक्रमातुंगे के परिवार ने द्वीप के 10वें नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से हत्या की जांच फिर से शुरू करने की मांग की है. परिवार ने सोमवार को राष्ट्रपति को दिए पत्र में यह भी कहा कि मामले की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो चुकी है.

बता दें कि मारे गए पत्रकार विक्रमातुंगे श्रीलंका से संचालित एक समाचार संगठन के संपादक थे. सत्ता विरोधी होने के कारण 8 जनवरी 2009 को दफ्तर जाते समय हमलावरों ने हत्या कर दी थी.

अंग्रेजी अख़बार द हिंदू की वेबसाइट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए संपादक को पुलिस ने शक्तिशाली राजपक्षे परिवार से जुड़ी एक सैन्य खुफिया इकाई के सदस्य के रूप में पहचाना था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन