Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

इंडिया न्यूज के पूर्व ब्यूरो चीफ अभिषेक चंद्रा अब फुल टाइम राजनीति करेंगे

इंडिया न्यूज के पूर्व बिहार ब्यूरो चीफ अभिषेक चंद्रा को लेकर खबर है कि उन्होंने पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के बाद अब फुल टाइम राजनीति की राह पकड़ ली है.

इंडिया न्यूज, न्यूज X, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, लाइव सिटीज इत्यादि के लिए पटना से पॉलिटिकल रिपोर्टिंग करने वाले बिहार के वरिष्ठ टीवी पत्रकार ने अब अपनी नई राजनैतिक पारी घोषित की है.

अभिषेक चंद्रा ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को ज्वाइन किया है.

ज्ञात हो कि प्रशांत किशोर जन सुराज को गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर के दिन एक राजनैतिक पार्टी के तौर पर लॉन्च करेंगे. जाहिर है सीनियर टीवी जर्नलिस्ट अभिषेक चंद्रा जैसे लोगों के जन सुराज से जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी.

बताया जा रहा है कि अभिषेक ने जन सुराज को तो काफी पहले ज्वाइन कर लिया था मगर इसकी घोषणा उन्होंने अब की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन