Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार पुनीत शर्मा की पहली किताब छपकर आ गई है!

पुनीत शर्मा-

ज से ठीक चार साल पहले मैं पत्रकार से लेखक बना। ईश्वर के आशीर्वाद से मेरी पहली किताब “अनचाही रिपोर्टिंग, अनचाहा सफ़र ” प्रकाशित होकर बाजार में आई। एमेजॉन पर मेरी पहली किताब बेस्टसेलर नंबर- 1 भी बनी।

कोरोनॉ काल के दौरान पत्रकारिता को अपनी सबसे मुश्किल रिपोर्टिंग मानते हुए दुनिया के दुख और दर्द के साथ कायनात के सबसे भयावह दौर का गवाह बनने की आंखों देखी रिपोर्टिंग को बयां करती है मेरी पहली किताब – अनचाही रिपोर्टिंग, अनचाहा सफ़र।

मेरी इस किताब पर बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा जी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरूद्दीन, आजतक के न्यूज़ डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद सर, आजतक के एंकर शम्स ताहिर खान सर, सुपरस्टार एंकर सईद अंसारी जी, बॉलीवुड एक्टर रोहिताश्व गौड़ जी एवं फ़िल्म परिषद के उपाध्यक्ष तरुण राठी जी, आजतक के सीनियर जर्नलिस्ट अनिल कुमार और कुमार गौरव जी के कॉमेंट्स भी किताब में है।

आपसे अनुरोध है कि ऐमज़ॉन पर मेरी इस किताब को फौरन ऑनलाइन बुक करें और पढ़ें कि कैसे जान दांव पर लगाकर पत्रकारिता हुई। किताब का मूल्य शिपिंग सहित महज़ 200 रुपये है। यश पब्लिकेशन हैं किताब के प्रकाशक।

किताब की बुकिंग के लिए लिंक ये है- अनचाही रिपोर्टिंग अनचाहा सफ़र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन