Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सुधीर चौधरी, चित्रा त्रिपाठी समेत कई एंकरों और टीवी चैनलों ने फैलाई अफवाह, देखें प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर बहराइच हिंसा को लेकर बहुत कुछ चल रहा है. हर तीसरा आदमी दूसरे को बेनकाब कर देना चाहता दिख रहा है. कई लोग सुधीर चौधरी और चित्रा त्रिपाठी के पीछे लगे हैं. अमिताभ अग्निहोत्री जैसे लोग भी अफवाहबाज़ बताये जा रहे हैं. इन सब कथित बड़े पत्रकारों ने बहराइच हिंसा पर जमकर अफवाहबाजी की है. अब पुलिस और डॉक्टर्स द्वारा दिए गए खंडन के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और पत्रकार इन लोगों पर निशाना साध रहे हैं. नीचे देखें किसने क्या कुछ लिखा है…

निगार परवीन-

एक राष्ट्रीय चैनल पर करोड़ों लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है, फेक न्यूज फैलाई जा रही हैआजतक पर ये पुरी का चेला सरेआम झूठ बोल रहा है। फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ रहा है.

पुलिस खंडन कर चुकी है, CMO इंकार कर चुके हैं लेकिन फिर भी ये गिद्ध नफरत फैला रहे हैं.


अनिल यादव-

BJP IT Cell के साथ ही देश के दंगाई मीडिया और नफरती एंकरों ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने से पहले ही बहराइच के मृतक के संबंध में फर्जी खबरें चलाईं और हिंसा को बढ़ाने का काम किया, जबकि बहराइच पुलिस का कहना है कि शव के साथ बेहुरमती की सभी खबरें निराधार हैं.

इस देश का मीडिया और एंकर्स देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं, इसी हफ्ते आज तक न्यूज चैनल को छोड़कर ABP News Join करने वाली News एंकर चित्रा त्रिपाठी ने पहले हफ्ते में ही फेक न्यूज फैलाई.

बहराइच हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा की एक फर्जी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट अपने पास होने का दावा करते हुए चित्रा त्रिपाठी ने कहा कि, राम गोपाल मिश्रा के शव के साथ बर्बरता की गई. जबकि बहराइच पुलिस का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ,पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में भी ऐसा कुछ नहीं था.

सवाल ये है कि चित्रा त्रिपाठी के पास कौन सी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट थी, कोई रिपोर्ट थी भी या नहीं, अगर पोस्ट मार्टम रिपोर्ट नहीं थी, तो चित्रा त्रिपाठी ने अफवाह क्यों फैलाई, क्या सूचना प्रसारण मंत्रालय ABP News और एंकर पर कोई एक्शन लेगा?


संजय शर्मा-

कल तमाम टीवी चैनल चला रहे थे कि बहराइच में गोपाल मिश्रा की हत्या से पहले उसके साथ बहुल बर्बरता की गयी थी. कुछ टीवी चैनल चला रहे थे कि नाखून उखाड़े गये. उसको करंट दिया गया. शरीर पर दर्जनों चोटों के निशान पाये गये.

वहाटसएप विश्वविद्यालय पर हिंदू जागो का अभियान चलाया गया. तमाम उत्तेजक बातें चलायी गयी. बाद में जब पूरे बहराइच को पता चल गया कि ये बातें झूठी है तो फिर ये चर्चा भी चली कि आख़िर ये ज़हर कौन फैला रहा है.

फिर पुलिस ने भी कहा कि ये सारी बातें अफ़वाह है. बड़ा सवाल ये है कि टीवी चैनलों पर ये खबरें चलवा कौन रहा था. क्या ये फ़ार्मूला अभी भी चल रहा है कि बँटोगे तो कटोगे.

यूपी में ख़तरनाक खेल चल रहा है. आप सभी की ज़िम्मेदारी है कि इस सूबे में प्यार बनाये रखे. हम सब प्यार से रहेंगे तभी ये समाज बचेगा.

ये भी देखें…

सौजन्य : एक्स (ट्विटर)

संबंधित खबर….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन