Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पत्रकार गौरी लंकेश के कथित हत्यारों को सम्मानित करने के विरोध में हुआ प्रदर्शन

बेंगलुरु | प्रगतिशील विचारकों और वीरशैव लिंगायत समन्वय समिति के कार्यकर्ताओं ने होटल चालुक्य के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन, पत्रकार गौरी लंकेश और एमएम कलबुर्गी के आरोपी व्यक्तियों का दक्षिणपंथी समूहों द्वारा किए गए सम्मान के विरोध में था.

इसमें कांग्रेस विधायक और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीआर पाटिल के सलाहकार, गौरी लंकेश की मां इंडिरा लंकेश और उनकी बहन कविता लंकेश भी शामिल हुईं.

द इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा में हाल की घटनाओं से शुरू हुआ, खासकर तब, जब श्री राम सेने जैसे हिंदुत्व समूहों ने गौरी लंकेश के कथित शूटर परशुराम वाघमोरे और दक्षिणपंथी अपराध सिंडिकेट के लिए कथित भर्तीकर्ता मनोहर एडवे को सम्मानित किया.

बता दें कि छह साल जेल में बिताने वाले दोनों व्यक्तियों को 12 अक्तूबर 2024 को बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया.

पत्रकार गौरी लंकेश, विद्वान एमएम कलबुर्गी के कथित हत्यारों को दक्षिणपंथी समूहों द्वारा सम्मानित करने को लेकर बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया गया.

वाघमोरे और एडवे उन चरमपंथी समबहों का हिस्सा बताए जाते हैं, जिन्होंने 2017 में पत्रकार गौरी लंकेश और 2015 में एमएम कलबुर्गी को निशाना बनाया था.

प्रदर्शन में जमा कार्यकर्ताओं ने अपराधियों के महिमामंडन की निंदा की. सभी ने एक सुर में कहा- “शांति भंग करने वाले व्यक्तियों को नायक के रूप में चित्रित करना नागरिक समाज के लिए हानिकारक है.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन