Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

जागरण, एनडीटीवी, पत्रिका समेत कई ने एस जयशंकर की PC को कनाडा में बैन करने की फेक न्यूज़ चलाई!

नाडा (Canada) की जस्टिन ट्रूडो सरकार का भारत (Bharat) विरोधी रुख की खबरें आ रही हैं. भारत का मेनस्ट्रीम मीडिया बता रहा है कि कनाडा ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रेस कांफ्रेस का प्रसारण करने वाले एक ऑस्ट्रेलियाई चैनल को बैन कर दिया है.

दैनिक जागरण, पत्रिका, एनडीटीवी इंडिया और आजतक जैसे कई चैनलों की वेबसाइटों ने इस खबर को प्रकाशित किया है. जिसमें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर चौधरी का हवाला भी दिया गया है, लेकिन यह ख़बर पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एस जयशंकर की पीसी को ऑस्ट्रेलियाई न्यूज चैनल ऑस्ट्रेलिया टुडे (Australia Today) पर टेलीकास्ट किया गया था. इस कांफ्रेस में जयशंकर ने भारत-कनाडा संबंधों में गतिरोध को लेकर टिप्पणी की थी जो कनाडा को रास नहीं आया.

ख़बरों में विधिवत विदेश मंत्री के प्रवक्ता का बयान भी खूब बढ़ा-चढ़ाकर कोट किया गया है. लेकिन बूम लाइव नामक वेबसाइट ने इस ख़बर का फैक्ट चेक किया तो पाया कि इन सभी मीडिया संस्थानों ने कनाडा और भारत के रूख को लेकर वाहियात खबर परोसी है.

देशी मीडिया ने खबर को लेकर क्या कुछ खेल किया है, इस लिंक पर जाकर पूरी रिपोर्ट पढ़ आइए- भारतीय मीडिया की बकवास पत्रकारिता…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन