Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार कमलेश फाइटर की बेल रिजेक्ट, कई पर आंच ला सकती है नजूल जमीन की जांच!

कानपुर | मेधदूत होटल के मालिक के मकान पर कब्जा करने के मामले में कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री कुशाग्र पांडेय को जेल भेज दिया गया. यूपी उपचुनाव निपटने के बाद कानपुर पुलिस ने जमीन कब्जा करने वालों पर फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.

उधर, दूसरी तरफ जेल में बंद पत्रकार कमलेश फाइटर की मुश्किलें भी कम होने का नाम ले रही हैं. फाइटर की जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रही अपर जिला जज दशम निशा श्रीवास्तव ने बेल खारिज कर दी है.

कमलेश बीते 2 सितंबर से जेल में बंद है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फाइटर पर 20 मुकदमे दर्ज हैं. जिसके चलते कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी रद्द कर दी.


इसके अलावा कानपुर पुलिस ने एक बार फिर चुन्नीगंज स्थित एपी फैनी की जमीन की पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारों का मानना है कि यदि पुलिस इस जमीन के मामले में ठीक से जाच करती है तो शहर के कई और पत्रकार, वकील व सफेदपोशों पर शिकंजा कस सकता है.

ये भी पढ़ें…

कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री समेत 31 पर FIR, होटल मालिक का मकान कब्जा कर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन