Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नेटवर्क18 समूह से दो बड़ी सूचनाएं!

नेटवर्क18 समूह के बोर्ड में शुवा मंडल के शामिल होने की खबर है. उन्हें अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल किया गया है, उनका कार्यकाल 25 नवंबर 2029 तक प्रभावी रहेगा.

कानून के क्षेत्र में 20 से ज्यादा वर्षों का अनुभव रखने वाले मंडल ने टाटा ग्रुप समेत देश की प्रमुख कानूनी फर्म्स के साथ जुड़कर काम किया है.

बताया जा रहा है कि शुवा नेटवर्क 18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड में ध्रुव सुबोध काजी की जगह नियुक्त किए गए हैं.


नेटवर्क18 मीडिया समूह से आदित्य टंडन को लेकर सूचना है कि उन्होंने संस्थान से अलग होने का मन बना लिया है. टंडन नेटवर्क18 के 7 हिंदी नेशनल व क्षेत्रीय चैनलों की मार्केटिंग इंचार्ज के तौर पर कार्यरत थे.

ब्रांडिंग और मार्केटिंग के क्षेत्र में करीब 20 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखने वाले आदित्य नेटवर्क18 से पहले एशिया पैसिफिक कम्युनिकेशन एसोसिएट्स के साथ भी कार्यरत रहे हैं.

इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया और फाइनेंशियल एक्सप्रेस में जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके टंडन के जी मीडिया से नई पारी शुरू करने की चर्चा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन