Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

कनाडाई मीडिया ने OpenAI पर ठोका मुकदमा – कहा, मुफ्त में हमारी पीठ पर सवारी कर रही कंपनी

नाडा के प्रमुख समाचार संगठनों ने तकनीकी कंपनी ओपनएआई पर अरबों डॉलर का मुकदमा दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कंपनी समाचार प्रकाशकों की पीठ पर मुफ्त में सवारी कर रही है.

ओंटारियो हाई कोर्ट में शुक्रवार को दायर किए गए मुकदमे में दंडात्मक क्षतिपूर्ति, समाचार संगठनों के लेखों का उपयोग करने से ओपनएआई द्वारा किए गए मुनाफे का हिस्सा देने के साथ ही सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी को किसी भी समाचार लेख का उपयोग करने से भविष्य में रोकने की मांग भी की गई है.

न्यूज मीडिया के अध्यक्ष पॉल डीगन ने कहा – ये कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियां समाचार प्रकाशकों के मालिकाना सामग्री का हनन करती हैं. कंपनी उन मीडिया आउटलेट्स की पीठ पर मुफ्त सवारी कर रही है जो वास्तविक पत्रकारों को नियुक्त करने के लिए वास्तविक धन का निवेश करते हैं जो जनता या लोगों के लिए वास्तविक कंटेंट तैयार करते हैं.

उन्होंने कहा कि एआई कंपनियां प्रकाशकों की हानि के लिए बड़े पैमाने पर अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी तरीके से खुद को समृद्ध करते हुए पत्रकारिता को छीन रही हैं.

याचिका दायर कराने वाले समाचार संगठनों में ग्लोब एंड मेल, कैनेडियन प्रेस, सीबीसी, टोरंटो स्टार, मेट्रोलैंड मीडिया और पोस्टमीडिया शामिल हैं. ये सभी ओपनएआई द्वारा उपयोग किए गए प्रत्येक लेख के लिए 20,000 डॉलर तक का हर्जाना चाहते हैं.

द गार्जियन की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यह मुकदमा अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों के खिलाफ कनाडाई मीडिया की लड़ाई की सिरीज में नया है, जिसमें फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के साथ कड़वाहट भी शामिल है. न्यूयॉर्क टाइम्स समेत अमेरिका के कई समाचार आउटलेट्स ने भी OpenAI पर मुकदमा दायर किया है.

वहीं, 150 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के OpenAI ने पहले ही एसोसिएटेड प्रेस वायर सर्विस, न्यूज़कॉर्प और कोंडे नास्ट सहित कुछ मीडिया संगठनों के साथ लाइसेंसिंग समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन