Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज ऐप डेलीहंट में इस बड़े पद से सुधीर झा ने दिया इस्तीफा

न्यूज ऐप डेलीहंट की पैरंट कंपनी वर्से इनोवेशन से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. वहां पिछले करीब 3 साल से अहम जिम्मेदारी संभाल रहे पत्रकार सुधीर झा ने अपनी पारी को विराम देते हए मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. सुधीर झा ने यहां नॉर्थ इंडिया मैनेजर के पद पर जॉइन किया था और पिछले 3 वर्षों से अलग-अलग भूमिका निभा रहे थे.

गौरतलब है कि न्यूज ऐप के सेक्टर में सुधीर झा को अच्छा खासा अनुभव है और इससे पहले न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ के ग्रोथ में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

‘भड़ास’ से बात करते हुए सुधीर झा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है. हालांकि, आगे की योजना का खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया है. उन्होंने बताया कि वह अगले कुछ हफ्तों तक नोटिस पीरियड पर रहते हुए पहले की तरह ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे और यहां से कार्यमुक्त होने के बाद ही आगे की योजना के बारे में सोचेंगे.

डेलीहंट ग्रुप जॉइन करने से पहले सुधीर मैगनॉन ग्रुप में हिंदी टीम लीड के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने करीब 3 साल तक गूगल प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी सेवाएं दी थी. आपको बता दें कि लोकलाइजेशन सेक्टर में कुछ समय बिताने से पहले सुधीर, न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ (Inshorts) में बतौर एसोसिएट एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां वह करीब तीन साल तक रहे थे.

सुधीर ने ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (आईआईएमसी) से वर्ष 2014-15 में रेडियो एवं टेलिविजन विभाग से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘नेटवर्क18’ से की थी, वहां वह तत्कालीन हिंदी न्यूज चैनल IBN7 (अब News18 India) की डिजिटल विंग में सोशल मीडिया और पॉलिटिक्स सेक्शन संभालते थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन