Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्राइम न्यूज से भारती बघेल और जी न्यूज से डॉ संदीप सेठ की नई शुरुआत

एंकर भारती बघेल को लेकर सूचना है कि उन्होंने प्राइम न्यूज के साथ नई पारी शुरू की है. भारती राजनीतिक खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली तेज तर्रार एंकर्स में गिनी जाती हैं.

दिल्ली से एमजेएमसी की पढ़ाई करने के बाद भारती ने इंडिया न्यूज से मीडिया करियर स्टार्ट किया था.

यहां से शुरू हुआ सफर साधना न्यूज, सुदर्शन न्यूज होते हुए अब प्राइम न्यूज में आकर रुका है.

भड़ास से हुई बातचीत में भारती बघेल ने कहा कि वह प्राइम न्यूज टीम का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं और बेहतर काम करने की उम्मीद है.


दूसरी खबर, वरिष्ठ टीवी पत्रकार डॉ संदीप सेठ की है. संदीप ने जी मीडिया से नई शुरूआत की है. उन्हें जी न्यूज में बतौर इनपुट एडिटर नियुक्ति मिली है.

मीडिया में काम करने का 20 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखने वाले संदीप Zee से पहले टीवी9 भारतवर्ष में नेशनल एडिटर, असाइनमेंट के पद पर थे.

इससे पहले आजतक, रिपब्लिक भारत और इंडिया टीवी में लंबा वक्त गुजार चुके हैं. संदीप रिपब्लिक भारत और टीवी9 भारतवर्ष की लॉन्चिंग टीम में भी शामिल रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन