Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अदाणी को बचाने के लिए जार्ज सोरोस लाई बीजेपी : विदेशी मीडिया ने भांडा फोड़ दिया

सुरेंद्र राजपूत-

करारे तमाचे और झूठ से भाजपा वालों के गाल हुए लाल टमाटर जैसे!

यह भरे बाजार में मुंह पिटवाने जैसा है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भद्द पिटने और संसद में झूठ बोलने का गंभीर मामला है। जिस फ्रेंच मीडिया हाउस मीडियापार्ट के हवाले से भाजपा संसद के भीतर और बाहर जार्ज सोरोस राहुल गांधी के बीच संबंध स्थापित कर रही थी उसने इस पूरी कवायद को फर्जी बता दिया है।

“मीडियापार्ट” ने कहा है कि हमने जो रिपोर्ट कभी छापी ही नहीं उसका हवाला देकर भाजपा, भारत की संसद में विपक्ष पर हमले कर रही है जो कि खतरनाक है।

नहीं भुला जाना चाहिए कि इस झूठ को परोसने में झारखंड में पूरी तरह से फेल बड़बोले सांसद निशिकांत दुबे और अपनी वाचाल हरकतों के लिए मशहूर संबित पात्रा की भूमिका अहम रही है। अमित मालवीय ने भी इस झूठ का जोर शोर से प्रचार प्रसार किया था।


आवेश तिवारी-

जार्ज सोरोस का नाम लेकर अडानी के पापों पर परदेदारी अब और नहीं चलेगी। कांग्रेस पार्टी खुलकर मैदान में आ गई है। पवन खेड़ा का यह वीडियो भाजपा के दूबों और पात्रों को खुला चैलेंज है। कांग्रेस पूछ रही है-

▪️भाजपा अगर यह सोच रही है कि जॉर्ज सोरोस का बेबुनियाद मुद्दा उठा कर गौतम अदानी से ध्यान हटा सकती है तो वह ग़लतफ़हमी में है।
▪️मुद्दा उठा ही रहे हो तो यह भी बता दो कि भाजपा के कौन कौन से नेताओं के बच्चों ने विदेशी शिक्षा के लिए किस किस अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन से स्कालरशिप ली?
▪️भाजपा के कौन कौन से नेता के बच्चे किस किस अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन से रिश्ते रखते हैं?
▪️एस जयशंकर के पुत्र के एस्पेन इंस्टिट्यूट व जर्मन मार्शल फण्ड से क्या संबंध रहे हैं?
▪️उक्त दोनों संगठनों के जॉर्ज सोरोस से क्या संबंध हैं?
▪️गौतम अदानी पर जेपीसी कब गठित करेंगे?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन