Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज18 से प्रभाकर और इंडिया डेली से प्रत्युष ने जी न्यूज में रखा कदम

पत्रकार प्रभाकर कुमार को लेकर जानकारी है कि उन्होंने जी मीडिया से नई पारी शुरू की है. संस्थान में उन्हें डिप्टी न्यूज एडिटर (डीएनई) की भूमिका दी गई है.

जी ज्वाइन करने से पहले प्रभाकर इंडिया डेली लाइव में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज थे.

टीवी के तेज तर्रार पत्रकारों में शुमार प्रभाकर इससे पहले आजतक, इंडिया टीवी, एबीपी नेटवर्क और भारत24 जैसे स्थापित संस्थानों में कार्यरत रह चुके हैं.


दूसरी खबर, न्यूज18 इंडिया से प्रत्युष को लेकर है. प्रत्युष ने भी न्यूज18 छोड़कर जी समूह से नई पारी शुरू की है.

करीब, 16 वर्षों के अपने करियर में प्रत्युष इंडिया न्यूज, सीएनईबी, न्यूज24, जी बिजनेस, जी हिंदुस्तान, इंडिया टीवी और आजतक में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं.

अपनी बेहतरीन स्क्रिप्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले प्रत्युष को जी न्यूज में सीनियर प्रोड्यूसर का रोल दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन