Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बंसल न्यूज यूपी में बरेली के बाद इन 6 जिलों में ब्यूरो चीफ की नियुक्ति, देखें नाम

ध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के बाद बंसल न्यूज उत्तर प्रदेश में पांव पसार रहा है. जानकारों की माने तो आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यूपी में चैनल को विस्तार दिया जा रहा है.

इसी कड़ी में यूपी के 6 जिलों में ब्यूरो चीफ की नियुक्ति की गई है. इनमें बरेली से योगेंद्र सिंह की नियुक्ति भी शामिल है. इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह को यूपी का स्टेट हेड बनाए जाने की खबर भड़ास में बहुत पहले ही प्रकाशित हो चुकी है.

जिले और ब्यूरो चीफ के नाम
प्रयागराज से सुनील बच्चन, गोरखपुर से अंकित श्रीवास्तव, वाराणसी से अभिषेक, कानपुर से अनुराग श्रीवास्तव, मेरठ से अभय शर्मा के अलावा एक अन्य जनपद से ब्यूरो चीफ की नियुक्ति किए जाने की सूचना है. ये सभी लोग स्टेट हेड दिलीप कुमार सिंह को रिपोर्ट करेंगे.

बताया जा रहा है कि इन सभी को भोपाल दफ्तर में नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है. जल्द ही यूपी के अन्य जनपदों में ब्यूरो और संवाददाताओं की नियुक्तियां की जाएंगी.

बरेली से योगेंद्र की नियुक्ति यहां पढ़ें…

बंसल न्यूज में बरेली के ब्यूरो चीफ नियुक्त हुए पत्रकार योगेंद्र सिंह

यूपी के स्टेट हेड दिलीप सिंह की खबर…

एमपी-सीजी के बाद यूपी में पांव पसारेगा बंसल न्यूज़, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह को मिली कमान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन