Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदीकाल की बड़ी विफलता : चीन ने भूटान का 800 वर्ग किमी क्षेत्र कब्जा लिया

शीतल पी सिंह-

बरें आ रही हैं कि चीन ने भूटान के 800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। सेटेलाइटों से लिए गए चित्रों ने इसकी पुष्टि की है। भारत की इंडियन मिलिटरी ट्रेनिंग टीम (आईएमटीआरएटी) 1963 से भूटान की सीमाओं की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है, खासकर चीन के खिलाफ।

पश्चिमी भूटान में स्थित आईएमटीआरएटी में 2000 भारतीय सैनिक हैं, जिनको भविष्य में 12,000 सैनिकों की एक पूर्ण डिवीजन में विकसित होना था, जिससे वे भूटान की मदद कर सकें।

चूँकि तमाम बड़बोलेपन के बावजूद चीन से लगी सीमा के मामले में मोदी सरकार पूर्वी लद्दाख में अपने क्षेत्र से चीनी सेना (पीएलए) को हटाने में असमर्थ रही है इसलिए थिम्पू (भूटान) भारतीय सेना पर भरोसा नहीं कर सकता है कि वह चीन के खिलाफ भूटान की मदद कर सकेगी।

इसलिए हम पाएंगे कि भूटान जल्द ही चीन के साथ अपने सीमा विवाद का स्वतंत्र रूप से स्वयं समाधान करेगा और हम शायद यह भी देखेंगे कि 1963 के बाद से भूटान में तैनात आईएमआरएटी वहाँ से वापस आ रही है।

नेहरू जी के समय में इसे वहां तैनात किया गया था और मोदीकाल में हम इसकी वापसी देख सकते हैं।

यह भारतीय सैन्य नेतृत्व के उस दावे की विफलता को भी दर्शाता है जिसमें उन्होंने चीन और पाकिस्तान के साथ दो-मोर्चे की लड़ाई के लिए तैयार रहने की बात कही थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन