Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ये है वकीलों की ताक़त, दुर्व्यवहार करने वाला दरोगा पहले सस्पेंड हुआ, अब FIR भी दर्ज

प्रयागराज | एक दरोगा ने वकील साहब को पीट दिया। वकील साहब उस रास्ते से जाना चाहते थे जो बंद किया गया था। बैरिकेडिंग वाले रास्ते से जाना चाह रहे थे वकील साहब। इस पिटाईकांड के बाद वकीलों ने दरोगाजी को अपनी ताकत भी दिखा दी है। आरोपी दरोगा अतुल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से न सिर्फ सस्पेंड किया गया बल्कि अब उनपर BNS की धारा 109, 352, 324(4) के तहत FIR भी दर्ज की गई है। नीचे देखें एफआईआर कॉपी और वीडियो…


रमेश कुमार-

इलाहाबाद शहर के कर्नलगंज थाने में तैनात जिस दरोगा (S.I.) ने आज सुबह न्यायालय जाते समय हिन्दू हॉस्टल चौराहे पर वकीलों से मारपीट (जिसका वीडियो वायरल हुआ) किया था, के विरुद्ध मुकदमा (FIR) दर्ज हो गया और उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया!

इसलिए पुलिस में कार्यरत अपने तमाम लोंगो को ताकीद किया जाता है कि सत्ता द्वारा दी गयी छूट का बेजा इस्तेमाल न करें! कानून के शासन का पालन करते हुए नागरिकों से शालीनता से पेश आयें और कम से कम वकीलों से तो प्रो एक्टिव व्यवहार न ही करें… यह उनकी सर्विस के लिए अच्छा रहेगा!

दरोगा अतुल कुमार सिंह के निलंबन का आदेश देखें…


मारपीट का यह वीडियो भी देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन