Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

गायत्री यादव की रिलायंस ग्रुप में बड़ी एंट्री, ईशा अंबानी ने की ज्वाइनिंग की घोषणा

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गायत्री वासुदेवा यादव को अपना नया ग्रुप चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) और एग्जीक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट, स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स नियुक्त किया है। इस बात की घोषणा ईशा अंबानी ने की, जो कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर हैं और रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी हैं।

ईशा अंबानी ने कहा कि गायत्री यादव चेयरमैन के कार्यालय में रणनीतिक पहलों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ ब्रांड को और मजबूत बनाने का काम करेंगी। वे चेयरमैन, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन, अकाश और अनंत अंबानी समेत पूरी लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेंगी।

गायत्री यादव, करियर प्रोफाइल

गायत्री यादव Peak XV Partners (पहले Sequoia India और SEA) से रिलायंस में आई हैं। उन्होंने 2020 में Sequoia जॉइन किया था। इससे पहले वे Star India में मार्केटिंग हेड और प्रेसिडेंट, कंज्यूमर स्ट्रैटेजी & इनोवेशन के पद पर थीं।

स्टार इंडिया में रहते हुए उन्होंने Star Sports, Hotstar के लॉन्च और Star Plus के “नई सोच” अभियान को लीड किया, जो महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित था।

गायत्री ने अपने करियर की शुरुआत Procter & Gamble में ब्रांड मैनेजमेंट से की थी। इसके बाद वे General Mills India में CMO बनीं, जहां उन्होंने Pillsbury ब्रांड को भारतीय बाजार में उतारा और पैकेज्ड फूड सेक्टर में कई नए इनोवेशन किए।

बेंगलुरु में होगी तैनाती

गायत्री यादव बेंगलुरु में रहकर अपने नए पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। ईशा अंबानी ने कहा कि उनके नेतृत्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज नए इनोवेशन और ग्रोथ के नए आयाम छुएगी।

Related News…

गायत्री वासुदेव यादव : नई सोच, अनुभव और शानदार परफॉरमेंस बना अंबानी परिवार के भरोसे की वजह! देखें तस्वीरें


ये भी पढ़ें-

हॉकिन्स कुकर के संस्थापक ब्रह्म वासुदेवा की बेटी गायत्री यादव का मीडिया में भी करियर रहा है! https://www.bhadas4media.com/gayatri-yadav-reliance-and-media/

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन