आलोक तिवारी-
लीजिए साहब क्लीयर हो गया। आज दुनिया देख रही है। माय डियर डोलांड ट्रंप ने विश्वनेता मोदी के भारत के लोगों को बेड़ियों में बांधकर भारत भेजा है।
सबसे ज्यादा गुजरात मॉडल से निकलकर भागने वाले 33 लोग गुजराती थे। वापस आये भारतीयों के प्रियजन रो रहे हैं कि बेटे को अमरीका भेजने में बर्बाद हो गये।
प्रशांत टंडन-
जिन भारतीय घुसपैठियों को अमेरिका की ट्रंप सरकार ने कल वापिस भेजा है उनमें अधिकांश गरीब परिवारों से होंगे, बड़ी मुश्किल से जमीन जायदाद बेचकर जीवन संवारने अमेरिका पहुंचे होंगे.
रिपोर्टें बता रही हैं कि इन्हें हथकड़ी और बेड़ियों में वहां से भेजा गया. अमेरिका में भारतीय डिपोमेट दिव्यानी खोबरागड़े को जब अमेरिका में हथकड़ी लगाई गई तब भारत की डॉ मनमोहन सिंह सरकार ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी. अमेरिका के राजदूत तलब किए गए थे. अमेरिकी संसदीय डेलिगेशन का बायकॉट हुआ था. राहुल गांधी और तमाम नेताओं ने उनसे न मिलकर विरोध जताया था.
मोदी सरकार ने अमेरिका ने निकाले जा रहे भारतीयों की प्रतिष्ठा के लिए क्या किया? मोदी दावा करते हैं कि ट्रंप उनके जिगरी दोस्त हैं, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ट्रंप की जीत के हवन लिए हैं. फिर भी ट्रंप ने ऐसा बर्ताव किया भारतीयों के साथ.
मोदी 12 फरवरी को अमेरिका जा रहे हैं, 13 फरवरी को ट्रंप से मुलाकात हो सकती है.
क्या मोदी इन भारतीयों का मुद्दा ट्रंप से उठाएंगे?
क्या भारत सरकार अमेरिका के भारतीयों के प्रति अमानवीय बर्ताव का विरोध करेगी.
मुश्किल लगता है..मोदी का रिकॉर्ड ऐसा नहीं रहा है.

मनीष पांडेय-
अमेरिका से वापस भेजे गए 104 प्रवासी भारतीयों की तस्वीर काफी शर्मनाक है। ये लोग वहां जासूसी करने या कोई अपराध करने नहीं गए थे, आपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए ये लोग रोजी रोजगार के लिए अमेरिका गए थे। अगर हमारे देश में इस समस्या का समाधान होता तो शायद ये विदेश न जाते, पर जिस तरह से जंजीरों में बांधकर उन्हें भारत वापस भेजने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो बेहद शर्मनाक हैं। माना कि अमेरिकी कानून के हिसाब से उन्होंने अपराध किया है, पर सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरों को वायरल करके लोग भारतीय नागरिकों की वैश्यिक बेइज्जती कर रहे हैं। ये दिखाने की कोशिश कर रहें है कि देखो ये है भारतीयों की हैसियत अमेरिका की नजरों में .. भारत सरकार को आगे बढ़कर इसपर विराम लगाना चाहिए और अपना रुख भी स्पष्ट करना चाहिए ..
खुशदीप सहगल-
अभी तक पंजाबी ही डंकी रूट से पश्चिमी देशों में जा कर बसने के लिए सबसे ज़्यादा बदनाम रहे हैं…
लेकिन अमेरिका ने जो 104 अवैध प्रवासी भारतीयों की पहली खेप भारत धकेली है, वो कुछ और ही बताती है…ये रही राज्यवार लिस्ट-
- गुजरात-33
- हरियाणा-33
- पंजाब-30
- उत्तर प्रदेश-03
- महाराष्ट्र-03
- चंडीगढ़-02
यानि इस लिस्ट में टॉपर गुजराती छोटा-मोटा भाई और हरियाणावी छोरे हैं, पंजाबी दूसरे नंबर पर…
देखें ये वीडियो-
https://x.com/vinodkapri/status/1887356973470908625?s=46


