Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

केजरीवाल ने अपने गुंडे विभव कुमार को भगवंत मान का चीफ एडवाइजर बना रखा है : स्वाति मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मालीवाल ने पंजाब को लेकर केजरीवाल पर नया हमला बोला है।

स्वाति मालीवाल ने दो वीडियो क्लिप शेयर कर ट्वीट किया है कि- ये पंजाब के ज़ीरकपुर की वीडियो है, खुलेआम desilting के नाम पर दरिया से रेत चोरी हो रही है।

अरविंद केजरीवाल जी ने कहा था मैं रेत की चोरी रोककर ₹20,000 करोड़ बचाऊँगा। आज पंजाब में ऐसा हाल है कि कर्मचारियों को सैलरी देने तक के पैसे नहीं हैं। ये ₹20,000 करोड़ कहाँ गए?


इसके बाद दूसरा ट्वीट बालियान नामक यूजर की तरफ से किया गया, जिसमें लिखा गया- पंजाब को ATM की तरह प्रयोग कर रहे हैं।

केजरीवाल ने अपने गुंडे विभव कुमार को भगवंत मान का चीफ एडवाइजर बना रखा है, वहाँ भ्रष्टाचार चरम पर है- स्वाति मालीवाल

चोट खाई महिला है, नेस्तनाबूद कर देगी। मिशन पंजाब शुरू।


स्वाति मालीवाल के पूर्व में केजरीवाल और सचिव विभव कुमार पर क्या आरोप थे- पढ़ें…

उन्होंने दावा किया है कि मई 2024 में केजरीवाल के आवास पर उनके निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी। मालीवाल का कहना है कि अब उन्हें यकीन हो गया है कि यह हमला केजरीवाल के निर्देश पर ही हुआ था।

स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि विभव कुमार को पंजाब सरकार द्वारा जेड प्लस सुरक्षा दी जा रही है और उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि विभव कुमार को बचाने के लिए केजरीवाल ने देश के नामी वकीलों की फौज लगा दी है, जबकि वह अपना केस खुद लड़ रही हैं।

इसके अतिरिक्त, स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर महाभारत के ‘चीरहरण’ प्रसंग से जुड़ी एक पेंटिंग साझा की, जिसे राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा मिली।

स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल के बीच पहले भी मतभेद की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त किया है, लेकिन आंतरिक विवादों की अटकलें समय-समय पर मीडिया में आती रही हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन