Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

प्रयागराज की तस्वीर चिपकाकर दिल्ली में यमुना की सफाई करा रहा टाइम्स नाउ नवभारत!

दीपक त्रिपाठी-

मीडिया वाले आजकल सनक गए हैं। खासकर टीवी वाले। या तो इनके यहां काम कर रहे लोग अनस्किल्ड हैं। यदि वाकई सफाई हो रही तो वही फोटो इस्तेमाल की जा सकती थी या नहीं?

मैं भी इसी लाइन का आदमी हूँ, शुक्र है अभी सनका नहीं हूं। वीडियो एडिट करते समय थंबनेल या अन्य कहीं जरा सी मिस्टेक से बात किरकिरी हो जाती है।

तब जब आप एक बड़ा मीडिया घराना हों।

ये टाइम्स नाउ नवभारत की मिस्टेक देखिए। नाव में साफ दिख रहा है कि यह प्रयागराज नगर निगम की संपत्ति है। इसकी तस्वीर को दिल्ली के खाते में डालकर कौन सा तमगा इन्हें हासिल होगा।

हद है भाई, सेवाभाव और समर्पण का। मतलब ये दिखाना चाहते हैं कि दिल्ली में अभी बीजेपी की सरकार भी नहीं बनी और यमुना साफ होने लगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन