17 फरवरी की शाम को नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल भारत24 पर “The JC Show” का प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल ANCHORS के साथ “आखिर ट्रंप को क्यों है मोदी से इतना प्यार?” शीर्षक से प्रसारित 1.40 घंटे के एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका-फ्रांस यात्रा पर आधारित प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा से जुड़े हर एक पहलू का सटीक और शानदार विश्लेषण किया।
“आखिर ट्रंप को क्यों है मोदी से इतना प्यार?” शीर्षक से भारत24 पर सोमवार रात 9 बजे THE JC SHOW प्रसारित हुआ,1 घंटे 40 मिनट के इस शो में डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि किस तरह ट्रम्प और मोदी की प्रेम कहानी सचमुच अद्भुत है, सबसे बड़ी बात ये है कि अपने लाड़-प्यार और प्रेम का पब्लिकली इजहार करने में ट्रंप कोई चूक नहीं करते हैं, वो जो बोलते हैं उसमें वो फिल्टर नहीं लगाते हैं, वो सच और मन की बात बोलते हैं।
ट्रंप के मन में मोदी के प्रति जो प्यार है…मोदी को देखकर वो खासकर कभी-कभी पशोपेश में पड़ जाते हैं…उन्हें समझ में नहीं आता कि क्या करें…कभी गले लगाते हैं, कभी कुर्सी खींचते हैं, कभी खड़े हो जाते हैं, कभी बाहों में भर लेते हैं…सचमुच दोनों के बीच की कैमिस्ट्री और प्रेम अद्भुत है, इसी तरह आखिर मोदी की विदेश यात्राओं में जनता क्यों लेती है इतनी रुचि का भी डॉ जगदीश चंद्रा ने शानदार जवाब दिया।
मोदी की 24×7 वर्किंग का डॉ जगदीश चंद्रा ने सटीक विश्लेषण किया, इसी तरह एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि दरअसल भारत और अमेरिका के रिश्तों में कई विरोधाभास भी हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि दोनों एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते हैं, इसी तरह अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर भी डॉ जगदीश चंद्रा ने विस्तार से जवाब दिया, H-1B वीजा से जुड़े प्रश्न के जवाब में बताया कि किस तरह मोदी इस मुद्दे पर एक विजेता बनकर उभरे हैं, व्यापारिक रिश्तों से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में बताया कि Modi has really disarmed trump on business issues, साथ ही एक रोचक प्रश्न के जवाब में डॉ जगदीश चंद्रा ने बताया कि किस तरह नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकन ब्यूरोक्रेसी में सेंध लगा दी है।
इसी तरह मस्क से जुड़े कई प्रश्नों का जवाब डॉ जगदीश चंद्रा ने बेबाकी से दिया और एक एक पहलू का बड़े ही रोचक ढंग से विश्लेषण किया, इसी तरह फ्रांस में मोदी के भव्य स्वागत और उससे जुड़े कई प्रश्नों का विस्तार से जवाब दिया डॉ जगदीश चंद्रा ने,गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, शो के दौरान यूट्यूब पर 1.90 लाख से ज्यादा दर्शक लाइव देख रहे थे, ‘The JC Show’ सभी चैनलों में यूट्यूब पर नंबर वन पर रहा। पूरा एपिसोड देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं


