Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी के दोनों विदेश मंत्री नटवर सिंह और मणिशंकर अय्यर की तरह विफल हैं!

प्रशांत टंडन-

मोदी को नया विदेश मंत्री चाहिए जो पॉलिटीशियन हो.

फ़ॉरेन सर्विस से आयातित कभी भी सफ़ल विदेश मंत्री नहीं हो सकते. क्राइसिस के समय जैसे फैसले एक नेता ले सकता है अधिकारी कभी नहीं ले सकते. नेता अपनी कन्स्टिचूअन्सी को जानता है, उसे रिस्क लेना आता है. ब्यूरोक्रेट एक्सक्यूट अच्छा कर सकते हैं लेकिन क्राइसिस मैनेजमेंट बिलकुल नहीं.

मोदी के विदेश सेवा के दोनों सितारे – हरदीप पुरी और एस जयशंकर विफल मंत्री हैं. नटवर सिंह और मणिशंकर अय्यर भी ऐसे ही थे – सिर्फ किताबें लिख कर भड़ास निकालते थे.

ये लोग नियमों में फंस जाते हैं – किया भी यही है सारी ज़िंदगी.

दूसरे देशों के विदेश मंत्री जिनसे इन्हें डील करना होता है वो अपने यहां के नेता होते हैं, उन्हें अपनी पार्लियामेंट, प्रेस, ब्यूरोक्रेसी और जनता के मूड को हैंडल करना आता है. विदेश सेवा से आये उनके सेक्रेटरी से डील कर सकते हैं मंत्री, प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति से नहीं.

ट्रंप को देखिये – नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है रोज़. नियम और प्रक्रिया की ट्रेनिंग वाले कहाँ डील कर सकते हैं उससे.

नेता कर लेगा. उसके पास गिव एण्ड टेक का स्कोप ज़्यादा होता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन