Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म पीड़िता के पिता से 30 हजार रुपये रिश्वत लेने वाला दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार! देखें वीडियो

आदित्य तिवारी-

यह जो शख्स आंख मिलाकर देख रहा है, उसका नाम शिव शंकर सिंह है। खाकी पहनकर न्याय का रक्षक बनने वाले इस इंस्पेक्टर ने खुद कानून की धज्जियां उड़ा दीं।

मिर्जापुर जिले में, जो विंध्याचल माई की पावन नगरी के रूप में जानी जाती है, वहां इस इंस्पेक्टर ने एक दुष्कर्म पीड़िता के पिता से मुकदमा दर्ज करने के लिए ₹30,000 की रिश्वत मांगी।

यह तो शुक्र है कि एंटी करप्शन टीम ने इसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अगर ऐसे भ्रष्ट थानेदार यूपी की कोतवाली में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा, इसकी कल्पना भी डराने वाली है।

इस शर्मनाक कृत्य के बाद इसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए, क्योंकि ऐसे भ्रष्ट ख़ाकीदारियों को खाकी पहनने का कोई हक नहीं है।

गिरफ्तारी का वीडियो…

https://twitter.com/yashbhadas/status/1895095080400093547?s=48
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन