Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विकास पुरोहित, हर्षित साहनी और माज खान के बारे में सूचनाएं!

बेनेट कोलमैन समूह (टाइम्स ऑफ इंडिया) ने विकास पुरोहित को बतौर चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी नई जिम्मेदारी में विकास, स्ट्रैटजिक बिजनेस प्लान के साथ नए वेंचर कॉंसेप्ट तैयार करने में अहम भूमिका अदा करेंगे।

आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और आईआईएम बेंगलुरू से बिजनेस मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा ले चुके विकास इससे पहले मेटा इंडिया, एमेजॉन फैशन, रिलायंस ब्रांड्स और आदित्य बिरला ग्रुप में बड़े पदों पर काम किया है।


वार्नर ब्रदर्स से हर्षित साहनी के जुड़ने की खबर है। उन्हें समूह में सीनियर डायरेक्टर के बतौर नियुक्ति मिली है।

हर्षित इससे पहले सोनी एंटरटेनमेंट, स्टार और जी मीडिया जैसे संस्थानों में कार्यरत रह चुके हैं।

वार्नर ब्रदर्स में जाने से पहले वह लगभग 6 वर्षों तक डिस्कवरी इंक के साथ भी काम कर चुके हैं।


टीवी पत्रकार माज खान के बारे में खबर है उन्होंने नेटवर्क18 समूह से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले आठ वर्षों से यहां कार्यरत थे।

माज, इससे पहले नई दुनिया, ईटीवी, डीडी, इंडिया न्यूज और नवभारत टाइम्स में फ्रीलांस के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

मूलरूप से बिहार के रहने वाले माज खान को टीवी प्रोग्रामिंग के क्षेत्र की गहरी समझ रखने वाला पत्रकार माना जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन