Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

प्रेस फोटोग्राफरों के लिए इस 5000 डॉलर के अवार्ड की अंतिम तिथि पाँच अगस्त है!

नई दिल्ली। दुनियाभर के शौकिया और पेशेवर फोटोग्राफरों के लिए एक सुनहरा मौका है। Photography 4 Humanity नामक वैश्विक प्रतियोगिता ने 2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। इस बार प्रतियोगिता का फोकस “जलवायु न्याय” यानी Climate Justice पर केंद्रित है।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऐसे फोटो आमंत्रित किए जा रहे हैं जो जलवायु संकट से प्रभावित लोगों की स्थिति को दिखाएं। तस्वीरों में जलवायु शरणार्थी, बच्चे, बुजुर्ग, विकलांग, घायल, गरीब, द्वीपीय और आदिवासी समुदायों से जुड़े लोग या महिलाएं शामिल हो सकती हैं।

प्रतियोगिता के लिए जरूरी है कि तस्वीरें सिर्फ दस्तावेज़ नहीं हों, बल्कि उनमें साहस, निराशा, आशा, अन्याय, घृणा, करुणा, मानवाधिकार की हार या जीत जैसे भाव झलकें और वे लोगों को किसी सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करें।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 1 अगस्त 2024 से 5 अगस्त 2025 के बीच ली गई तस्वीरें मान्य होंगी।

विजेता को 5,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 4.1 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही, टॉप 10 प्रतिभागियों के साथ उनकी तस्वीरों को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में प्रदर्शित किया जाएगा।

जो भी फोटोग्राफर मानवीय संवेदनाओं और जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों को कैमरे की नजर से पकड़ने का जज्बा रखते हैं, उनके लिए यह एक खास अवसर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन