Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार उदय शंकर, नीरज पटेल और सुनील शर्मा के बारे में सूचनाएं!

वरिष्ठ पत्रकार उदय शंकर खवाडे को लेकर खबर है कि उन्होंने आवाज अखबार समूह ज्वाइन किया है। वह समूह के सभी संस्करणों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बता दें कि आवाज धनबाद, देवघर, हजारीबाग और आसनसोल (बंगाल) मिलाकर चार जगहों से प्रकाशित हो रहा है। जिसकी जिम्मेदारी अब उदय शंकर के पास है।


टीवी9 डिजिटल की धर्म टीम को लगा बड़ा झटका। बताया जा रहा है कि धर्म टीम में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्य करने वाले नीरज कुमार पटेल ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने tv9 को करीब 3 साल का समय दिया।

इसके पहले राजस्थान पत्रिका में करीब 5 साल का समय दे चुके हैं। अभी उनकी नई जगह के बारे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ कि वो नई पारी कहा शुरू करेंगे।


हिंदुस्तान अखबार के जौनपुर ऑफिस में पहले ऑपरेटर, फिर पत्रकार के रूप में कार्यरत जौनपुर शहर के शंकरमंडी मोहल्ला निवासी सुनील शर्मा ने इस्तीफ़ा दे दिया है। सुनील जिला अस्पताल और श्रम विभाग से जुड़ी बीट देखते थे। ऑफिस में रहकर जिले भर के संवाद सूत्र की खबरों को पढ़ना और फोटो कैप्शन लगाना उनकी अहम जिम्मेदारी थी।

फिलहाल मौजूदा समय में हिंदुस्तान से सेवा समाप्त होते ही उन्होंने मुंबई की राह थाम ली है। वे वहाँ नई पारी की शुरुआत करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन