Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अंकित शुक्ला- एक दमदार, दरियादिल और मिलनसार संपादक!

शैलेश अवस्थी-

“अमर उजाला” के कानपुर संस्करण में कोई दो साल दमदार दायित्व निभाने के बाद अब अंकित शुक्ला जी अपने पत्रकार जीवन के और ऊंचे सफऱ की ओर निकल रहे हैं। कानपुर से ही अपनी पत्रकारिता का आगाज़ करने वाले अंकित जी देखने में जितने प्रभावशाली हैं, उतने ही गज़ब के पत्रकार हैं।

अंकित शुक्ला

वह देश के जाने-माने प्रतिष्ठित टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, हिंदुस्तान टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक भास्कर जैसे अख़बारों में विभिन्न पदों पर काम चुके हैं। उनकी पत्रकारीय यात्रा कानपुर से शुरू होकर भोपाल, चंडीगढ़, झारखंड, राजस्थान और दिल्ली होकर गुज़री है।

इस दौरान अपने काम से जहां संस्थान प्रबंधनों की उम्मीदों पर खरे उतरे, वहीं पाठकों का दिल भी जीतते रहे। वह मिलनसार हैं, जो उनसे मिलना चाहता है, उसके लिए सुलभ हैं। टीम भावना से काम करते और हमेशा साथियों की ढाल रहते हैं। नित नए आइडिया के साथ पब्लिक कनेक्ट, प्रेरक और रुचिपूर्ण खबरें प्राथमिकता पर रहती हैं और यह “अमर उजाला” में हमेशा दिखा।

सरलता, सादगी, स्पष्टता, स्वाभिमान और संजीदगी उनके व्यक्तित्व में झलकती है। जिसने प्यार से आमंत्रित किया, वहां ज़रूर पहुंचे। उनका मानना है कि संपादक जितने लोगों से मिलेगा, उसे उतना और सच्चा फीडबैक मिलेगा और फिर वह पाठकों के रूचि के मुताबिक अख़बार निकाल सकेगा।

अपनी टीम को फ्री-हैंड देते हैं। अच्छी खबर और दमदार स्टोरी का शानदार प्लेसमेंट। बड़े दिल के अंकितजी अब बड़ी कामयाबी की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसी सूचना है कि वह अब बिहार और झारखंड के बड़े अख़बार “प्रभात खबर” के प्रबंध संपादक का दायित्व निभाएंगे। इस ओहदे पर पहुंचना, हर संपादक का सपना होता है। वह अख़बार के संस्करणों के साथ डिजिटल क्षेत्र का भी दायित्व संभालेंगे। अंकित जी को बहुत शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें…

प्रभात खबर के मैनेजिंग एडिटर बने अमर उजाला कानपुर के संपादक अंकित शुक्ला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन