Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर में राजेश साहू और शालू अग्रवाल का प्रमोशन

दैनिक भास्कर समूह में दो पत्रकारों के प्रमोशन की खबर है। इनमें एक का नाम राजेश साहू है और दूसरी शालू अग्रवाल हैं। दोनों ने फेसबुक पोस्ट में अपने करियर अपडेट को लेकर क्या कुछ लिखा है? नीचे पढ़ें…


“करियर अपडेटः Senior Reporter से अब Principal Correspondent. आप सबका और दैनिक भास्कर मैनेजमेंट का शुक्रिया।

काम अभी भी यूपी के अलग-अलग जिलों में जाकर स्पेशल ग्राउंड रिपोर्ट्स करने का ही रहेगा।”

बता दें कि राजेश साहू ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद हरिभूमि अखबार से अपना करियर स्टार्ट किया था। इसके बाद डिजिटल प्लेटफार्म मॉलिटिक्स 2019 से 2022 तक कार्यरत रहे।

यहां के बाद राजेश ने जनवरी 2022 में दैनिक भास्कर ज्वाइन किया था।


राजेश के बाद भास्कर में शालू अग्रवाल को भी प्रमोशन मिलने की सूचना है। वह 14 मई 2021 से भास्कर के साथ काम कर रही हैं। शालू ने अपनी एफबी पोस्ट में लिखा- “प्रमोटेड”…

इससे पहले बतौर सीनियर सब एडिटर और फीचर इंचार्ज अमर उजाला के साथ कार्यरत थीं। उन्होंने हिंदुस्तान, नई दुनिया और ऑल इंडिया रेडियो में कैजुअल अनाउंसर के रूप में भी कार्य किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन