Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पत्रकार देवनाथ का बड़ा खुलासा जल्द भारत एक्सप्रेस पर – ऑपरेशन “मौत की खुराक”

भारत एक्सप्रेस के विशेष संवाददाता देवनाथ एक बार फिर एक बड़ी पड़ताल के साथ सामने आने को तैयार हैं। ऑपरेशन “मौत की खुराक” शीर्षक से यह विशेष रिपोर्ट जल्द ही भारत एक्सप्रेस पर प्रसारित की जाएगी। माना जा रहा है कि यह स्टोरी समाज के संवेदनशील मुद्दों को उजागर करेगी और व्यापक बहस की वजह बनेगी।

भारत एक्सप्रेस, जिसे वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में चलाया जा रहा है, पिछले दो वर्षों में खोजी पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुका है। इस अवधि में चैनल ने दो दर्जन से अधिक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट्स पेश की हैं, जिन्होंने नीति और जनमत दोनों को प्रभावित किया।

देवनाथ की पिछली रिपोर्ट्स का रिकॉर्ड काफी सशक्त रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सत्य जैसी सनसनीखेज खबर को अंजाम दिया था, जिसमें यह उजागर किया गया था कि दिल्ली पुलिस में कुछ ऐसे अधिकारी तैनात हैं जो धर्म छुपाकर कार्यरत हैं। इस खुलासे के बाद राष्ट्रीय स्तर पर बहस छिड़ गई थी और विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किए थे।

इसके अलावा ऑपरेशन यमराज, ऑपरेशन रक्त रंजित, ऑपरेशन शगुन, ऑपरेशन काला पानी, ऑपरेशन ट्रैक पर घुसपैठ और ऑपरेशन रूम नंबर 420 जैसी कई चर्चित रिपोर्ट्स में देवनाथ की अहम भूमिका रही है।

देवनाथ का कहना है, “भारत एक्सप्रेस के सीएमडी श्री उपेंद्र राय ने हमेशा हमें काम की पूरी स्वतंत्रता दी है, और इसी आज़ादी ने हमें एक के बाद एक बड़े खुलासे करने की ताक़त दी है। यह नई रिपोर्ट भी आम जनता के हितों को समर्पित है।”

अब सभी की निगाहें भारत एक्सप्रेस की अगली बड़ी पड़ताल “मौत की खुराक” पर टिकी हैं, जिसे लेकर दर्शकों और मीडिया जगत में पहले से ही खासा उत्साह है।

देखें प्रोमो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन