Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

NDTV के कंसल्टिंग एडिटर पंकज झा को ऊट-पटांग क्यों बक रहा ये पूर्व सांसद? देखें वीडियो, सुनें ऑडियो

कानपुर देहात : नीचे जो आप ट्वीट का पहला वीडियो देखेंगे, उसमें पूर्व सांसद, महोदय अनिल शुक्ला वारसी हैं। इनकी पत्नी प्रतिभा शुक्ला योगी सरकार में मिनिस्टर हैं। बताया जाता है कि पिछले दिनों एक चौकी इंचार्ज से किसी काम को लेकर इनकी हॉट टॉक हो गई थी। उसके बाद मामला काफी बिगड़ गया था।

पूर्व सांसद ने थाने के अंदर बैठकर अपने समर्थकों के सामने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को फोन घुमाया। उस वक्त इनकी मंत्री पत्नी भी मौजूद थीं।

उधर दूसरी तरफ एनडीटीवी के कंसल्टिंग एडिटर पंकज झा का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ। इसमें पंकज कहते सुनें जा रहे हैं कि जिस समय पूर्व सांसद ने डिप्टी सीएम को फोन मारा वह फ्लाइट में थे। मतलब फोन करने की बात को झूठा करार दिया।

अब जब पंकज का वीडियो वायरल हुआ तो कानपुर देहात और नगर के कुछ पत्रकार पूर्व सांसद जी के उंगली करने पहुंचे होंगे। बताया कि- एक वरिष्ठ पत्रकार पंकज झा हैं वह कह रहे हैं कि सांसद जी ने अपने समर्थकों और पुलिसवालों को चमकाने के लिए बृजेश पाठक को फर्जी कॉल की थी।

फिर क्या था- पूर्व सांसद के अंदर का परशुराम जाग गया। उन्होंने पंकज झा को झूठा बताया। कहा- “उनकी दुकान नहीं चल रही है और कंट्रोवर्सी करके लाभ लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे झूठे पत्रकारों को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।”

इसके बाद अब पूर्व सांसद ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से हुई बातचीत का ऑडियो जारी किया है। साथ ही कहा है कि, “वे अपने वकील से सलाह ले रहे हैं और पंकज झा को नोटिस भेजेंगे।”

आप पूर्व सांसद और उसके बाद पंकज झा को सुनिए….

यहां सुनिए पूर्व सांसद वारसी द्वारा जारी किया गया ऑडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sumedh

    August 4, 2025 at 9:24 am

    वहां अब सभी लोग ऐसे ही बचे हैं, किसी का कोई दिन धर्म नहीं अहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन