Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नवभारत अखबार से नवीन गौतम और टीवी पत्रकार अश्वनी निगम के बारे में सूचनाएं!

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार नवीन गौतम ने हिंदी दैनिक ‘नवभारत’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने संस्थान के नेशनल ब्यूरो में बतौर विशेष संवाददाता ज्वाइन किया है।

करीब तीन दशकों से पत्रकारिता से जुड़े नवीन गौतम ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में ‘दैनिक जागरण’ से की थी। वहां उन्होंने लगभग 24 वर्षों तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार, केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय, नगर निगम, विधानसभा व लोकसभा चुनावों सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और व्यापारिक गतिविधियों को कवर किया। जागरण में रहते हुए वे दिल्ली राज्य ब्यूरो प्रमुख और गुरुग्राम ब्यूरो प्रमुख की भूमिका भी निभा चुके हैं।

इसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 में उर्दू दैनिक ‘रोजनामा मेरा वतन’ में विशेष संवाददाता के रूप में काम किया। अगस्त 2020 से वे ‘मेट्रो मीडिया’ (राष्ट्रीय हिंदी दैनिक) से जुड़े, जहां वे विशेष संवाददाता की भूमिका में रहे। अब उन्होंने ‘नवभारत’ में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली है। नवभारत के लिए नवीन दिल्ली रहकर सेवाएं देंगे।


कानपुर : दूसरी खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से पत्रकार अश्वनी निगम को लेकर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अश्वनी ने न्यूज1 इंडिया न्यूज चैनल बतौर कानपुर ब्यूरो चीफ ज्वाइन किया है।

मूलरूप से कानपुर नगर के रहने वाले अश्वनी शहर के जमीनी टीवी पत्रकारों में गिने जाते हैं। इससे पहले वह समाचार प्लस, इंडिया न्यूज, टोटल टीवी, सीएनईबी, लाइव इंडिया जैसे प्लेटफॉर्मों के लिए जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन