Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गवर्नर आनंदी बेन पटेल यूपी की अफसरशाही को बेनकाब कर रही हैं, सुनिए

विवेक त्रिपाठी-

गवर्नर आनंदीबेन पटेल को भी यूपी की अफसरशाही सुहा नहीं रही.. अफसरों की कार्यशैली से गवर्नर कतई संतुष्ट नहीं हैं..

मंत्रियों के साथ तो अफसरों की तलवारे लंबे समय से खिंची हुई हैं.. बीते महीने दरोगा के रवैए से परेशान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कानपुर देहात के एक थाना में धरना दिया था तो कल सीतापुर में कारगार राज्य मंत्री सुरेश राही का बिजली विभाग के जेई से त्रस्त होकर धरना देते हुए वीडियो वायरल हुआ..

कल ही अयोध्या में गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने भी यूपी की अफसरशाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए.. सुनिए गवर्नर क्या कह रही हैं..

“राम मंदिर का दर्शन हो जाएगा लेकिन फाइल के दर्शन करने के लिए लगातार एक टेबल से दूसरा, दूसरे से तीसरा, तीसरे से चौथा, चौथे से पांचवा.. दर्शन करने ही पड़ते हैं वहां जो बैठे हैं, उनका..”

“एक फाइल आने के बाद नीचे का अधिकारी उसमें कमियां निकलेगा.. फिर फाइल आगे जाएगी फिर वो और कमियां निकालेगा.. फिर कमियां पूरी कर दी..”

“फिर तीसरा टेबल ऊपर जाता है वो कमियां निकालता है.. मेरा शीर्ष अधिकारियों को इतना ही कहना है कि पहले फाइल आपके टेबल पर आए, जो बंदा बैठा है.. वो सभी कमियां निकाल कर पूरी करवाइए..”

गवर्नर आनंदीबेन पटेल अयोध्या में सीएसआर कॉन्क्लेव में बोल रही थीं.. उन्होंने जिस तरह अफसरशाही पर निशाना साधा है, उससे हड़कंप मचा है..

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन