Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

धरने का 21वां दिन: सहारा प्रबंधन को श्रम आयुक्त का नोटिस, 2 हफ्ते का समय दिया

सहारा प्रबंधन पर अब जिला प्रशासन का डंडा चलने वाला है। श्रम आयुक्त के कार्यालय से जारी रिकवरी चालान (आरसी ) का नोटिस सहारा प्रबंधन को थमा दिया गया है। बुधवार को sdm कार्यालय से सहारा कैंपस आए कर्मियों ने नोटिस थमाया। नोटिस में दो हफ्ते का समय दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि इस दौरान कर्मचारियों को बकाया सैलरी नहीं दी गई तो आगे की कारवाई की जाएगी।

ये नोटिस अप्रैल और मई महीने के बकाया सैलरी को लेकर दी गई है।

सहारा के कर्मचारी सैलरी को लेकर दोहरी लड़ाई लड़ रहे हैं। हर महीने सैलरी नहीं मिलने की शिकायत श्रम आयुक्त के दफ्तर में दे रहे हैं जबकि 2014 से बकाए सैलरी को लेकर जिला श्रम कोर्ट भी गए हैं। डीएलसी में सौ से ज्यादा कर्मचारियों ने आवेदन दिया है जिसकी सुनवाई 11 अगस्त से शुरू हो रही है।

इस बीच कर्मचारियों का धरना बुधवार को 21वें दिन भी जारी रहा।

ये भी पढ़ें…

सहारा समय नेशनल चैनल ब्लैकआउट, तकनीकी दिक्कत दूर करने वाला कोई नहीं

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन