Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भाजपा प्रवक्ता ने अपनी ही पार्टी के टॉप नेतृत्व की खाट खड़ी की, देखें वीडियो

राजस्थान के भाजपा प्रवक्ता का 4 मिनट 9 सेकंड का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में प्रवक्ता ने अपनी ही पार्टी की खाल उधेड़ी है और जाट नेताओं को अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की है। अन्याय जो सत्यपाल मलिक के साथ हुआ। अन्याय जो जगदीप धनखड़ के साथ हुआ। आप भी सुनिए प्रवक्ता को….


अरविंद चोटिया-

भाजपा प्रवक्ता ने भाजपा को रेल दिया…

कृष्ण कुमार जानू भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता हैं। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से नहीं किए जाने और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को फेयरवेल नहीं देने को भाजपा का पूर्वाग्रह बताते हुए कड़ी आलोचना की है। साथ ही उन्होंने जाट समाज से इस अपमान के खिलाफ आवाज उठाने का भी आह्वान किया है। जानू ने कहा कि गलत के खिलाफ बोलने की परंपरा जारी रखने का आह्वान किया है। वे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, संजय जोशी आदि भाजपा नेताओं को किनारे किए जाने की भी आलोचना कर रहे हैं।

कृष्ण कुमार जानू कोई अन्य पार्टी से भाजपा में आए हुए नेता नहीं हैं। वे हार्डकोर भाजपाई हैं। इसलिए उनका बयान और भी महत्वपूर्ण है। एबीवीपी से होते हुए भाजपा में आए और 2003 भाजपा के टिकट पर झुंझुनूं के मंडावा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

अब जानू जी का वीडियो मोदीजी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आपकी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन