Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सुबोध सिंह ने जी न्यूज, विशाल पांडेय ने ABP न्यूज छोड़ा, NDTV और BIG FM में भी बड़े बदलाव!

मीडिया जगत इन दिनों जबरदस्त हलचल के दौर से गुजर रहा है। कई वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया पेशेवरों ने अपनी भूमिकाएं बदली हैं, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियाँ मिली हैं। इस कड़ी में ‘जी मीडिया’, ‘एबीपी’, ‘एनडीटीवी’ और ‘BIG FM’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम बदलाव सामने आए हैं।


Zee Media से विदा लेकर NDTV की ओर सुबोध सिंह

वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिंह ने ‘Zee News’ में आउटपुट हेड की जिम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया है। पिछले साल ही उन्हें इस पद पर प्रमोट किया गया था। इससे पहले वह करीब दो वर्षों तक सीनियर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे। यह उनकी Zee समूह के साथ तीसरी पारी थी।

सूत्रों के अनुसार, सुबोध अब NDTV से जुड़ने जा रहे हैं, जहां उन्हें आउटपुट में एक महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है। हालांकि, NDTV या सुबोध सिंह की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मूलतः देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सुबोध सिंह को मीडिया इंडस्ट्री में 26 वर्षों का अनुभव है।


ABP छोड़कर UNI से जुड़े विशाल पाण्डेय

वहीं, युवा पत्रकार विशाल पाण्डेय ने भी बड़ा प्रोफेशनल कदम उठाया है। उन्होंने ABP News में एसोसिएट एडिटर कम एंकर की भूमिका से इस्तीफा दे दिया है। सितंबर 2024 में उन्होंने यहां जॉइन किया था। अब विशाल पाण्डेय ने यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) के साथ बतौर एडिटर अपनी नई पारी शुरू की है। वे हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू – तीनों भाषाओं की टेक्स्ट सर्विस का नेतृत्व करेंगे।


NDTV इंडिया को मिला नया CEP

NDTV ने अपने हिंदी और रीजनल चैनलों के लिए अनुपम श्रीवास्तव को चीफ एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर (CEP) नियुक्त किया है। अनुपम को ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने Times Now, Navbharat और Times Chronicles जैसे चैनलों पर कई महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज का नेतृत्व किया है।

उनके खाते में प्रधानमंत्री के दो एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी शामिल हैं, जो उनकी रिपोर्टिंग की गहराई और विश्वसनीयता को दर्शाते हैं।


BIG FM को मिला नया CEO

रेडियो नेटवर्क BIG FM ने सुनील कुमारन को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। सुनील पिछले 14 वर्षों से BIG FM से जुड़े रहे हैं और अब तक COO की भूमिका निभा रहे थे। यह नियुक्ति एब थॉमस के इस्तीफे के बाद हुई है। Sapphire Media Limited के चेयरमैन साहिल मंगल ने सुनील की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह ब्रैंड की अगली यात्रा के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन