Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ICICI बैंक में नया अकाउंट खोलना हुआ महंगा, मिनिमम 50,000 रु बैलेंस रखना होगा!

देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने अपने नए खुलने वाले सेविंग्स अकाउंट के लिए न्यूनतम मासिक बैलेंस (MAMB) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। मेट्रो और शहरी इलाकों में अब ग्राहकों को खाते में कम से कम ₹50,000 रखना होगा—जो किसी भी घरेलू बैंक में सबसे ज्यादा है।

ICICI बैंक ने 1 अगस्त 2025 से लागू होने वाले नए नियमों के तहत मेट्रो और अर्बन ब्रांच के नए खाताधारकों के लिए न्यूनतम बैलेंस ₹10,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया है। वहीं सेमी-अर्बन शाखाओं के लिए यह ₹5,000 से बढ़ाकर ₹25,000 और ग्रामीण इलाकों में ₹2,500 से बढ़ाकर ₹10,000 कर दिया गया है।

बैंकिंग सेक्टर के जानकारों का मानना है कि ICICI अब खुद को हाई नेटवर्थ ग्राहकों के लिए पोजिशन कर रहा है, ताकि इंश्योरेंस, ब्रोकरेज और वेल्थ मैनेजमेंट जैसी क्रॉस-सेलिंग सेवाओं से ज्यादा कमाई की जा सके।

हालांकि, यह कदम लाखों छोटे खाताधारकों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि न्यूनतम बैलेंस इतना ऊंचा होने पर मध्यम और निम्न आय वर्ग के ग्राहक बैंक छोड़ सकते हैं या अपने खाते बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉज़िट अकाउंट (BSBDA) में कन्वर्ट कर सकते हैं, जिसमें न्यूनतम बैलेंस की कोई बाध्यता नहीं होती।

RBI नियमों के अनुसार BSBDA खातों में न्यूनतम बैलेंस जरूरी नहीं है, लेकिन इन खातों में लेन-देन और सुविधाओं पर कुछ सीमाएं होती हैं।

ICICI बैंक में अकाउंट है तो मिनिमम 50 हज़ार हमेशा रखने होंगे। देश में अधिकतर ऐसे लोग हैं को पूरी जीवन कभी खाते में एकसाथ 50 हज़ार नहीं जुटा पाते। क्या ख़ुद को सिर्फ़ बड़े लोगों का बैंक बनाएगी? ये लूट और क्राइम है पब्लिक सर्विस के नाम पर। -नरेंद्र नाथ मिश्रा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन