Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आईआईएमसी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रामजी लाल जांगिड़ का निधन!

उमेश चतुर्वेदी-

दुखद खबर… गुरुदेव डॉ राम जी लाल जांगिड़, संस्थापक विभागाध्यक्ष, हिंदी पत्रकारिता, भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली ने नश्वर शरीर छोड़ दिया. पत्रकारिता में स्वाभिमान के साथ प्रोफ़ेशनल पाठ पढ़ाने वाले गुरु का न रहना हमारे लिए अपूरणीय क्षति है.

जहाँ भी वे रहेंगे, उनका अक्खड़पन बरक़रार रहेगा.

अत्यंत दुःख के साथ आप सबको सूचित कर रहे हैं कि हमारे अत्यंत प्रिय और आदरणीय, भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) के हिंदी विभाग के संस्थापक अध्यक्ष, पत्रकारिता की एक पूरी पीढ़ी के गुरु, पत्रकारिता एवं सूचना तकनीक के प्रतिष्ठित अध्यापक व प्रशिक्षक, मेरे नाना जी डॉ.

रामजीलाल जांगिड़ जी का दिनांक 9 अगस्त की दोपहर को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका जाना हमारे लिए अपूरणीय क्षति है और हमारे हृदय शोक से भरे हुए हैं।

अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रविवार, 10 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक नोएडा सेक्टर-35 स्थित कम्युनिटी हॉल (सुमित्रा हॉस्पिटल के नजदीक) में रखा जाएगा। इसके पश्चात नोएडा सेक्टर-94 स्थित मोक्ष धाम में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

हजारों को पत्रकार बनाने वाले IIMC के पूर्व हिंदी कोर्स हेड डॉ रामजी लाल जांगिड की सेहत गिरी हुई पर ठसक वही है! देखें तस्वीरें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन