Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अनिल अंबानी के 17,000 करोड़ रुपये लोन घोटाले पर बनी डॉक्यूमेंट्री NDTV ने हटा क्यों दी?

नई दिल्ली। उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ कथित ₹17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड मामले पर NDTV की विशेष खोजी डॉक्यूमेंट्री अचानक उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दी गई है। इस हटाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान NDTV की ओर से नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह कदम राजनीतिक दबाव में उठाया गया।

मीडिया जगत के जानकार इसे भारत में संवेदनशील मुद्दों पर “सेल्फ-सेंसरशिप” के बढ़ते चलन का हिस्सा मान रहे हैं। कई पत्रकारों का कहना है कि बड़े कॉरपोरेट घरानों और सत्ता से जुड़े मामलों में मीडिया संस्थानों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष दबाव बढ़ा है।

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर व्यंग्य भी हो रहा है। कई यूज़र्स का कहना है—”अब अंबानी के चैनल न्यूज18 पर अदाणी पर भी एक खोजी डॉक्यूमेंट्री का इंतज़ार कीजिए।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन