Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ट्रंप ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को बंधक बनाया, मोदी का भारत नहीं झुकेगा: डॉ. जगदीश चंद्र

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल भारत24 के लोकप्रिय शो “The JC Show” में चैनल के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ट्रंप कई देशों की अर्थव्यवस्था को हाई टैरिफ और दबाव की राजनीति से अस्थिर कर रहे हैं, जिसे “ब्लैकमेल” कहा जा सकता है।

भारत को लेकर डॉ. चंद्र ने स्पष्ट कहा — “नरेंद्र मोदी के झुकने का सवाल ही नहीं है, भारत 145 करोड़ लोगों की ताकत और आर्थिक क्षमता के साथ डटा रहेगा।” उन्होंने ट्रंप को “अकृतज्ञ” करार देते हुए कहा कि जो एलन मस्क जैसे सहयोगी का नहीं हुआ, वह भारत का भी नहीं होगा।

भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘डायिंग’ कहने पर उन्होंने पलटवार किया — “भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। ट्रंप का खुद का रियल एस्टेट कारोबार भारत में तीन गुना बढ़ा है, ऐसे में यह बयान महज़ पाखंड है।”

डॉ. चंद्र ने यह भी कहा कि ट्रंप को नोबेल पुरस्कार का “ऑब्सेशन” है और वे हर महीने किसी न किसी समझौते या बयान के जरिए क्रेडिट लेने की कोशिश करते हैं। शो को यूट्यूब पर 1.74 लाख से ज्यादा दर्शकों ने लाइव देखा, जिससे यह सभी चैनलों में नंबर वन रहा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन